HomeHealth & Fitnessयूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स"...

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं “वामा इको चैंप्स” का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) एवं धर्मपत्नी राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक,ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सेवारत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

वामा सारथी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 267 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया था जबकि इस वर्ष कुल 438 मेधावी छात्र-छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये, जिन्हे सम्मानित किया गया।

इस वर्ष पुलिस परिवार के 235 बच्चों को professional course में admission प्राप्त करने में सफलता मिली। B.Tech में 97 बच्चे (26 IIT, 23 NIT, 11 Triple IT) MBBS में 103 बच्चे (2 AIIMS, 93 Govt. Medical College) M.Tech 12, MBA 5 जिसमें 2 बच्चे IIM में आये । Total 235 बच्चों का भी सम्मान किया गया। Police Modern Schools के 192 Principals/Teachers की Training Azim Premji foundation की सहभागिता से कराई गई। 71 जनपद में 2153 विधार्थी की counselling कराई गई। इस वर्ष सभी पुलिस लाइन में Vaama Reading Books एवं Libraries  की स्थापना पर काफी प्रयास किये गये और 3026 प्रतिभागियों द्वारा Books donate की गई। 

Reading habits को बढ़ावा देने के लिए जनपदों में बुक Fairs भी लगवाये जा रहे हैं जहाँ उचित रेट्स पर बच्चों को पुस्तके उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में 2451 बच्चों ने परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित कार्यशालाओं में भाग लिया । अपने संबोधन में मीनाक्षी सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता परिश्रम, अनुशासन, अभिभावकों के त्याग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वामा सारथी पुलिस परिवारों के बच्चों के शैक्षिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न पहलें संचालित कर रही है, जिसके अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग, मेंटरशिप, शिक्षक प्रशिक्षण तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

001

इस अवसर पर उन्होंने “वामा इको चैंप्स” पहल का शुभारम्भ करते हुए बच्चों से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा अनुशासित, संवेदनशील एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने का आह्वान किया। “वामा इको चैंप्स” के बच्चों द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त अतिथिगण एवं प्रतिभागीगणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी के द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण, जल एवं प्राकृतिक संसाधन के विवेकपूर्ण उपयोग, वृक्षारोपण एवं पौधों की देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, कूडे-कचरे का उचित निस्तारण करने, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने , दस अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की शपथ दिलाने का संकल्प लिया।

 राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि उनकी सफलता परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ने की क्षमता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीवन में केवल अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि जिज्ञासु बने रहना, चुनौतियों से सीखना, बड़े सपने देखना तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास के साथ सतत प्रयास करना भी उतना ही आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments