Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालगंज में पोल से टकराई कार:नीलगाय बचाने के दौरान हादसा, ड्राइवर समेत...

लालगंज में पोल से टकराई कार:नीलगाय बचाने के दौरान हादसा, ड्राइवर समेत अन्य सवारी सुरक्षित

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा गांव के पास सोमवार को एक चार पहिया वाहन नीलगाय को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया। इस हादसे में वाहन चालक और उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों मनीष, कमलेश, रामू और नंदलाल ने बताया कि वाहन महादेवा की तरफ से बस्ती जा रहा था। अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई, जिसे बचाने के लिए चालक ने वाहन को मोड़ा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments