महराजगंज डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के जरिये सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में सौंपा। इसमें सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना में आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में आरोपित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई। संगठन ने जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, सचिन पांडे, आदर्श सनातनी, सत्यदेव उर्फ सत्य, सूरज तिवारी, अविनाश प्रजापति, शुभम मिश्रा, कृष्ण मोहन मद्धेशिया, विजय सैनी, अतुल त्रिपाठी, अरुण सनातनी, अंकुर चौधरी, चंद्र प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हिंदू युवती से दुष्कर्म के आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो:महराजगंज में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











