Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा अधिवक्ता संघ चुनाव के प्रत्याशियों ने दिया दक्षता भाषण:बहराइच में अधिवक्ताओं...

नानपारा अधिवक्ता संघ चुनाव के प्रत्याशियों ने दिया दक्षता भाषण:बहराइच में अधिवक्ताओं के मान-सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का आश्वासन


नानपारा तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ता संघ चुनाव से पहले दक्षता भाषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रत्याशियों ने अपने भाषणों में अधिवक्ताओं के लिए कई सुविधाओं का आश्वासन दिया। इनमें ग्राम न्यायालय की लंबित फाइलों को नानपारा लाने, पेयजल व्यवस्था सुधारने और परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देने की बात कही गई। दक्षता भाषण के दौरान चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। चुनाव समिति के अध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल ने बताया कि 12 जून को दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी और 16 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर चुनाव समिति के सदस्य सुरेश गुप्ता, सुंदर लाल आर्य, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राम गोपाल भारती सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments