पुलिस लाइन में बने सी0सी0टी0वी0 कन्ट्रोलरूम का भी किया निरीक्षण
व्यापक निगरानी में संपन्न कराई जाए पुलिस भर्ती परीक्षा-जिलाधिकारी
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिले में बनाए गए एकमात्र परीक्षा केंद्र श्री अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु जोनल, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया।इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र के कक्षों में पहुंचकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मंशानुरूप परीक्षा कराये जाने हेतु अधिकारियों, कक्ष निरीक्षकों आदि को निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम में पहुंचकर कक्षवार सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया तथा परीक्षा को व्यापक निगरानी में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में लगे जोनल, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक गण उपस्थित रहे इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन भिनगा में परीक्षा की निगरानी हेतु बनाये गये सी0सी0टी0वी0 कन्ट्रोलरूम का भी निरीक्षण किया। उन्होने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा समाप्ति तक केन्द्र पर सतत् निगरानी बनाये रखे और परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करायें।












