श्रावस्ती जिले के दिकौली चौराहे पर बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम सभा दिकौली, थाना सोनवा एवं विकास खंड गिलौला क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। स्थानीय श्रद्धालुओं और कमेटी के सदस्यों ने आपसी सहयोग से प्रसाद तैयार कराया। प्रसाद वितरण से पूर्व भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं भोग अर्पित किया गया। आयोजकों ने भगवान हनुमान से क्षेत्र के लोगों के सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने सभी की रोजी-रोटी में बरकत और खुशहाली की भी प्रार्थना की। पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया, जो देर तक चलता रहा। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया। आयोजन में प्रदीप, कुलदीप, भोलू, दुर्गेश, पवन सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
श्रावस्ती के दिकौली चौराहे पर भंडारे का आयोजन:बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












