HomeHealth & Fitnessनातरा झगड़ा प्रथा के नाम पर अवैध वसूली, धमकी देने वाले चार...

नातरा झगड़ा प्रथा के नाम पर अवैध वसूली, धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथा के नाम पर अवैध वसूली और धमकाने के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने मंगलवार को बताया कि 25 अप्रैल को ग्राम दलेलपुरा निवासी 21 वर्षीय कौशल्याबाई तंवर ने शिकायत की थी, जिसमें बताया गया था कि उसके पूर्व पति रामभरोसे तंवर और उसके परिवारजन उसके ससुर से नातरा झगड़ा के नाम पर 14 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.

राशि नहीं देने पर आरोपितों ने गांव के ही रायसिंह तंवर के पिंडावड़ा और भूसे में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया तथा भविष्य में और नुकसान करने एवं जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने जिले में नातरा झगड़ा से जुड़े अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित घीसालाल तंवर, उसके बेटे रामभरोसे, बबलू और जगदीष तंवर निवासी बानपुरा को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments