HomeHealth & Fitnessमारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30...

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30 हजार रुपये तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी कच्चे माल और अन्य लागत में लगातार वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए कार की कीमतों ये इजाफा करेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की राशि अलग-अलग मॉडल के अनुसार होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी मॉडल की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।’’ एमएसआईएल ने कहा कि ये मूल्य वृद्धि अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार उपाय करती रही है। महंगाई का दबाव उच्च स्तर पर बने रहने और प्रतिकूल लागत परिस्थितियों के जारी रहने के कारण कंपनी इसके एक हिस्से का बोझ ग्राहकों पर डालने को विवश है।

हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा। इससे पहले कंपनी ने जून 2026 में अपनी कारों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाए थे।

उल्लेखनीय है कि मारुति सुजुकी शुरुआती श्रेणी की एस-प्रेसो से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी (एसयूवी) इनविक्टो तक कई मॉडल बेचती है। इनकी एक्स शो-रूम कीमत 3.5 लाख रुपये से लेकर 28.70 लाख रुपये के बीच है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular