HomeHealth & Fitnessराहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को...

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी के साथ केंद्र सरकार के इशारे पर अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को बल प्रयोग कर हिरासत में लिया गया तथा बाद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरव पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और छात्र हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन घटनाओं के विरोध में बुधवार को मंझनपुर स्थित जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होंगे तथा प्रदेशस्तरीय आंदोलन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और अपने नेताओं के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments