श्रावस्ती में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने भगवान हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने स्वयं राहगीरों, कलेक्ट्रेट कर्मियों और आम नागरिकों को प्रसाद तथा हनुमान चालीसा वितरित की। इस भंडारे में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आम जनता ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण के साथ सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना देखी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन किए गए दान-पुण्य और सेवा कार्य फलदायी माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि भंडारे जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं। भोजन का दान करना पुण्यदायी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के एक मंगलवार को प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी। इसी दिन बजरंगबली को चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त होने की भी मान्यता है। भीषण गर्मी के इस माह में जल, शर्बत और भोजन का दान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है, जिससे भय और बाधाओं का नाश होता है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव एवं रवेन्द्र कुमार, नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी के द्वारा बड़े मंगल पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया।
श्रावस्ती कलेक्ट्रेट में बड़े मंगलवार पर भंडारा आयोजित:डीएम ने पूजा-अर्चना किया, प्रसाद और हनुमान चालीसा भी वितरित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












