HomeUncategorizedएकदिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री, श्रावस्ती को दिया 396 करोड़...

एकदिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री, श्रावस्ती को दिया 396 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

42 परियोजनाओं का लोकार्पण व 41 परियोजनाओं का किया शिलान्यास


सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है- मुख्यमंत्री*

वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज की तरफ आगे बढ़ रही हमारी सरकार-मुख्यमंत्री


श्रावस्ती,। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ जी एक दिवसीय भ्रमण हेतु जनपद श्रावस्ती के सीताद्वार पहुंचे। सीताद्वार पहुंचने पर विधायक रामफेरन पाण्डेय, मा0 सदस्य विधान परिषद श्रावस्ती साकेत मिश्रा, मा0 सदस्य विधान परिषद बहराइच/श्रावस्ती डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ0 मिश्रीलाल वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मण्डल गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने अगुवानी कर स्वागत किया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने सीताद्वार मंदिर में पूजा-अर्जना कर माता जानकी का आर्शीवाद भी लिया। तत्पश्चात् मा0 मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया। जिसमें राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया तथा योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुँचना चाहिए। उन्होंने विभागीय प्रयासों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। इसके साथ-साथ मा. मुख्यमंत्री जी ने गोदभराई व बच्चों का अन्न प्रासन्न भी किया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद श्रावस्ती हेतु 176 करोड़ की लागत की कुल 42 परियोजनाओं का लोकार्पण व 220 करोड़ की लागत की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस प्रकार कुल 396 करोड़ की लागत से 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के 03 लाभार्थियों को कुल 13.45 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के 03 लाभार्थियों को आवास की चाबी, 03 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व 03 मेधावी छात्राओं को किट प्रदान की। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 03 लाभार्थी परिवारों को चेक भी प्रदान किया।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह धरती भगवान श्रीराम के पुत्र लव के द्वारा बनायी गई राजधानी बसायी गई थी। यहीं पर महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त होने के उपरान्त सबसे अधिक समय व्यतीत किया था। यहीं पर भगवान सम्भवनाथ की भी जन्मस्थली है। उन्होंने यह भी कहा कि यही वह श्रावस्ती है जहाँ महाराजा सुहेलदेव ने सैय्यद सालार मसूद गाजी को परास्त किया था। उन्होंने कहा कि समाज के सभी धर्मों का सम्मान किया जाएगा, पर उपद्रव और अराजकता स्वीकार्य नहीं है। सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होने कहा कि आज रेलवे लाइन से श्रावस्ती को जोड़ा जा रहा है। आज हम सब आभारी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जिन्होंने बहराइच बलरामपुर से खलीलाबाद की रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान की है। श्रावस्ती में एयर कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यहां पर एयरपोर्ट बन गया है, उसका विस्तार हो रहा है और विस्तार भी कराया जा रहा है। श्रावस्ती के इसी विकास के अभियान को आगे बढ़ते हुए आज सीताद्वार में आए हैं तो सीताद्वार के विकास के लिए कुछ नया कार्यक्रम बनना चाहिए। आज प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया नहीं बल्कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट है। और अभी हम वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज की तरफ भी आगे बढ़ रहे हैं। अब तो एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट से श्रावस्ती इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बन करके एक नई चमक के साथ देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में नई संभावनाओं को विकसित किया है। अब हम विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ करके एक नए जोश के साथ एक नए तेज के साथ आगे बढ़ रहे हैं। विकास के पायदान पर आगे बढ़ने के लिए श्रावस्ती इस लंबी छलांग में है। मैं श्रावस्ती को बधाई भी देता हूं। तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आकांक्षी विकास खंडों में जो देश भर में 500 ऐसे विकास खंड चुने गए हैं। उनमें श्रावस्ती का विकास खंड विकास के पायदान पर नंबर एक पर आया है। यह आपके आज की पहचान है। सरकार बदली तो तेजी के साथ श्रावस्ती विकास के पायदान पर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होने कहा कि विकास यह डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। विरासत और विकास का समन्वय ही हमारे उज्जवल भविष्य को तय करेगा।
अन्त में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मा0 मुख्यमंत्री जी को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, उपजिलाधिकारीगण सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में जनसैलाब उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments