श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर गोविंदपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज निवासी सुमन (38), मुन्नी देवी (35) और अंश कुमार (7) के रूप में हुई है। ये सभी ई-रिक्शा से इकौना में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गोविंदपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
श्रावस्ती में ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:हादसे में तीन लोग घायल, चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











