#बस्ती_न्यूज
शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बिजली कटौती ने भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बुधवार रात से गुरुवार दोपहर 1 बजे तक करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पूरी रात बिजली न आने से घरों में उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। कई लोग छतों और आंगनों में बैठे नजर आए, जबकि कुछ लोग हाथ पंखे से हवा करते रहे। बिजली कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को रात गुजारने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हथियागढ़ फीडर में तकनीकी खराबी से गुल हुई बिजली पुरानी बस्ती विद्युत स्टेशन से जुड़े हथियागढ़ फीडर में तकनीकी खराबी आने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हुई। विभाग के अनुसार पिन इंसुलेटर पंचर होने, न्यूट्रल तार टूटने, जम्फर कटने और रिले में खराबी जैसी कई तकनीकी समस्याएं सामने आईं। एक साथ कई जगह दिक्कत आने से फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में समय लगा। पूरी रात फाल्ट तलाशती रही बिजली विभाग की टीम पुरानी बस्ती के एसडीओ प्रभाकर ने बताया कि तकनीकी खराबी सामने आने के बाद बिजली विभाग की टीम को तत्काल मरम्मत कार्य में लगाया गया। कर्मचारी पूरी रात फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में जुटे रहे। अलग-अलग स्थानों पर आई खराबियों को दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। जेई समेत कर्मचारियों ने रातभर किया काम बिजली आपूर्ति बहाल करने में अवर अभियंताओं और कर्मचारियों ने रातभर काम किया। अवर अभियंता प्रशांत कुमार (पुरानी बस्ती), विजय पाल (गिदही), अश्वनी पांडे और प्रिंस पांडे ने मरम्मत कार्य में सहयोग किया। कई तकनीकी खामियों को ठीक करने के बाद फीडर को दोबारा चालू किया गया। दोपहर 1 बजे बहाल हुई आपूर्ति करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे हथियागढ़ फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। लंबे समय से बिजली का इंतजार कर रहे लोगों के घरों में दोपहर बाद पंखे और कूलर चल सके। हालांकि पूरी रात बिजली के अभाव में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। नई बाजार फीडर की समस्या रात में ही हुई दूर पुरानी बस्ती क्षेत्र के नई बाजार फीडर में भी तकनीकी समस्या के कारण कुछ घंटों तक आपूर्ति प्रभावित रही। विभागीय टीम ने इस फाल्ट को रात में ही ठीक कर दिया था। इसके बाद नई बाजार फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिल गई। विभाग का कहना है कि तकनीकी खराबियों को दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
12 घंटे गुल रही बिजली, उमस में लोग बेहाल:छतों और सड़कों पर गुजारी रात; हथियागढ़ फीडर में तकनीकी खराबी से संकट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












