#बस्ती_न्यूज
बस्ती के तिलकपुर में ‘पेड़ वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी गौहर अली ने बुधवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की। उन्होंने तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर (शिवालय) परिसर और आसपास के क्षेत्र में खुद सफाई अभियान चलाया। हाथ में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थल की सफाई करते देख लोगों ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। हाथ में झाड़ू लेकर खुद उतरे मैदान में गौहर अली ने मंदिर परिसर और उसके आसपास जमा कचरे की सफाई की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। जब आम लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, तभी गांव और क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सकेगा। अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की। मंदिरों की सफाई को बताया जरूरी गौहर अली ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। ऐसे में इन स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। मंदिर परिसर साफ रहेगा तो श्रद्धालुओं को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने लोगों से धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को अपनी जिम्मेदारी समझकर साफ रखने का आह्वान किया। भदावल कला के प्रधान भी अभियान में हुए शामिल स्वच्छता अभियान में भदावल कला के प्रधान रोशन अली ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने गौहर अली के साथ मंदिर परिसर और आसपास सफाई की। प्रधान ने लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान तभी सफल होंगे, जब समाज के लोग मिलकर इसमें भागीदारी करेंगे। सफाई के साथ पौधरोपण का भी संदेश ‘पेड़ वाले बाबा’ गौहर अली लंबे समय से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। अभियान के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरियाली स्वस्थ एवं बेहतर समाज की पहचान है। पेड़ न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहतर भविष्य तैयार करते हैं। बोले- सामूहिक प्रयास से बदलेगी तस्वीर गौहर अली ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के हर व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। सामूहिक प्रयासों से ही गांव और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने की अपील की। लोगों ने सराहा ‘पेड़ वाले बाबा’ का अभियान अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने गौहर अली की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल पर सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग करने का संकल्प लिया। अभियान ने स्वच्छता के साथ सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पेड़ वाले बाबा’ ने मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान:बोले- स्वच्छता के साथ हरियाली भी जरूरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












