वाराणसी मंडल के कप्तानगंज-पनियहवां रेलखंड पर स्थित सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर रेल संचालन को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को स्टेशन पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की स्थापना और कमीशनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। इसके बाद स्टेशन को सार्वजनिक रेल यातायात के लिए खोल दिया गया है। सिसवा बाजार स्टेशन पर सेंट्रलाइज्ड आर्किटेक्चर वाली 64वीं रूट सेटिंग टाइप इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (WESTRACE MK-II) प्रणाली को कुल 42 रूट्स के साथ चालू किया गया है। इस नई व्यवस्था से ट्रेनों के परिचालन में सुरक्षा, सुगमता, विश्वसनीयता और दक्षता में वृद्धि होने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, यह महत्वपूर्ण कार्य 5 घंटे के डिस्कनेक्शन और 1.5 घंटे के टेस्टिंग ब्लॉक के दौरान निर्धारित समय में पूरा किया गया। सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की तकनीकी टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए नई प्रणाली की कमीशनिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सिसवा बाजार स्टेशन की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि खड्डा रेलवे स्टेशन के बाद यह वाराणसी मंडल का दूसरा स्टेशन है, जहां सिग्नलिंग केबल बिछाने के लिए आरसीसी डक्ट का उपयोग किया गया है। इससे केबलों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी और सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली से ट्रेनों के मार्ग निर्धारण और संचालन में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। यह सिग्नलिंग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने इस उपलब्धि के लिए वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर-द्वितीय अमित मणि त्रिपाठी सहित पूरी तकनीकी टीम को बधाई दी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना वाराणसी मंडल की प्राथमिकता है। सिसवा स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि स्टेशन पर आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था की यह शुरुआत क्षेत्र में रेल संरक्षा और तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम शुरू:WESTRACE MK-II प्रणाली कमीशन, बढ़ेगी रेल संचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











