संत कबीर नगर, आज दिनाँक 14.08.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं उनमें प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा एवं बेलहरकला से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच की गई।
समीक्षा में शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गुणवत्ता एवं तत्परता का अभाव पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता एवं संवेदनशीलता बरतने के सख्त निर्देश दिए गए।
इस दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद के उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित स्तर की कार्यवाही न किए जाने पर लापरवाही के दृष्टिगत उन्हें दण्डस्वरूप दौड़ कराई गई तथा भविष्य में शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि IGRS प्रार्थना पत्रों एवं असंतुष्ट फीडबैक से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा शिकायतकर्ता के प्रति असंवेदनशील व्यवहार पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










