श्रावस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार हल्द्वानी प्रकरण के विरोध में सत्याग्रह मार्च निकाला। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रात्रि 10:00 बजे जानकारी देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि यह मार्च कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद सभा स्थल को कथित तौर पर गंगाजल से ‘पवित्र’ किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से पटेल तिराहे तक निकाला गया। इसका नेतृत्व राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक एवं विधायक रफीक खान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने की। विधायक रफीक खान ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। खान ने आरोप लगाया कि सभा स्थल को कथित तौर पर गंगाजल से ‘पवित्र’ करने की सोच छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाली मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है, जबकि ऐसी विचारधारा सामाजिक समानता के विरुद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी भविष्य में भी ऐसे भेदभावपूर्ण कृत्यों के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी। इस मार्च में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हल्द्वानी विवाद: श्रावस्ती में कांग्रेस ने निकाला सत्याग्रह मार्च:खड़गे की सभास्थल पर कथित तौर से ‘पवित्र’ करने पर भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










