Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत...

कप्तानगंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सैकड़ों लोग हुए शामिल, लगे जयकारे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज में शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का संकल्प लेना था। यात्रा शाम 5:30 बजे सावित्री मैरिज हॉल से शुरू होकर विकासखंड परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर शाम 6:30 बजे समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कप्तानगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर पुष्प वर्षा की। ब्लॉक गेट पर भी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस यात्रा में पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और निवर्तमान लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वे वर्तमान में असम प्रदेश के प्रभारी भी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इनके साथ पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी, मंडल प्रभारी राजेश त्रिपाठी, मंडल प्रभारी अखंड सिंह, जिला महामंत्री अमित कुमार वर्मा, भाजपा नेत्री ममता पांडे वशिष्ठ और भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा वशिष्ठ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन देशवासियों में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने यात्रा में उमड़ी भीड़ के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। यात्रा का समापन शहीद स्तंभ पर हुआ। यहां उपस्थित सभी लोगों ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ देश के सम्मान में ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular