बहराइच: आगामी 26 जून को पड़ने वाले मोहर्रम त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाबागंज क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और लगातार बैठकें आयोजित कर रहा है। प्रशासन लोगों से छोटी ताजिया रखने की अपील कर रहा है ताकि कर्बला तक ताजिया ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में, गुरुवार शाम लगभग 6:00 बजे बाबागंज कस्बे में स्थित पुलिस चौकी पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुस्लिम धर्मगुरुओं, मस्जिद के इमाम, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति संभ्रांत व्यक्ति व ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला ने सीओ नानपारा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की,बैठक का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करना और छोटी ताजिया रखने पर जोर देना था। उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए छोटी ताजिया रखेंगे और त्योहार मनाएंगे।
बहराइच में मोहर्रम पर बैठक, छोटी ताजिया रखने की अपील:बाबागंज पुलिस चौकी पर हुई, लोगों ने दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












