श्रावस्ती के इकौना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षुओं को शैक्षिक भ्रमण पर श्रावस्ती ले जाया गया। स्काउट प्रभारी गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में दल ने महामांगल बुद्ध विहार पहुंचकर विभिन्न प्रकार के मेडिटेशन का अभ्यास किया। इस भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने सिटिंग, स्टैंडिंग और वॉकिंग मेडिटेशन का अभ्यास कर मानसिक एकाग्रता व आत्मअनुशासन का प्रशिक्षण लिया। बुद्ध विहार के डॉ. वांगकोड सिंधी पॉल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए अच्छे लोगों का साथ, सत्यनिष्ठा, बड़ों का सम्मान और धैर्यपूर्वक कार्य शुरू करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि किसी कार्य को शुरू करने से पहले एक से दस तक गिनती गिनने की आदत सोच-समझकर निर्णय लेने में सहायक होती है, जिससे सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बुद्ध विहार की उपासिकाओं ने स्काउट-गाइड दल को बरगद का पौधा भेंट किया। इसे डायट परिसर में रोपित करने का संकल्प लिया गया। स्काउट प्रभारी गिरीश मिश्रा ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य स्काउट्स और गाइड्स में व्यावहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल का विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक परिवेश को समझने का अवसर देते हैं। इससे सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है और पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर कामाक्षा प्रसाद पाठक, राजेश कुमार यादव, विनीत कुमार सिंह सहित कई अन्य स्काउट-गाइड प्रशिक्षु भी उपस्थित थे।
इकौना में स्काउट-गाइड दल ने किया मेडिटेशन:श्रावस्ती में शैक्षिक भ्रमण पर जीवन मूल्यों का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












