थाना इटवा कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) ने 13 जून 2026 को ग्राम कपिया लोहटी में एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग व विश्वास स्थापित करना थ अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान के तहत किया गया। सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद नेतृत्व में किया गया इटवा क्षेत्राधिकारी प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना इटवा CPU ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों, ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया CPU का लक्ष्य सामुदायिक कल्याण की गतिविधियों के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना है। इसके तहत बुजुर्गों से नियमित संपर्क, मदद के लिए सीधा नंबर उपलब्ध कराना, दिव्यांगजनों की सूची बनाकर उनसे संवाद स्थापित करना जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों व बेसहारा लोगों की मदद की जाएगी। अनाथालय व वृद्धाश्रम जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन और नशा व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान भी CPU की प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं। उपस्थित जनों को उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
इटवा पुलिस ने की कम्युनिटी पुलिसिंग गोष्ठी:ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












