HomeHealth & Fitnessसरपंच संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों में तीन प्रमुख कार्यों...

सरपंच संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों में तीन प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग

बीजापुर। जिला मुख्यालय में सरपंचों की आयोजित बैठक में आज रविवार काे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

सांसद कश्यप ने विशेष रूप से बिरसा मुंडा योजना के बारे में जानकारी देते हुए इसके तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता और प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से आदिवासी समुदाय के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक के दौरान सरपंच संघ ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक पंचायत में तीन प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जिला राम, भाजपा के वरिष्ठ नेता जी. वेंकट,भाजपा जिला अध्यक्ष घासी राम,संदीप तेलाम, संघ जिला अध्यक्ष,सुरेश यालम, सरपंच संघ के अध्यक्ष, नीता शाह, सरिता गोटा सरपंच गोटाई गुडा, कुरसम काँतैया, अनसुरिया तलाण्डी, चलपत उद्दे सहित बड़ी संख्या में सरपंच और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।’

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments