सिद्धार्थनगर जिले के तेलौरा स्थित चूटी पुल के पास बांसी-बेलौहा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में महुआ निवासी भाजपा नेता राजेंद्र पांडे बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब वह किसी काम से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का संतुलन बिगड़ने के बाद वह सीधे खाई में गिर गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे राजेंद्र पांडे को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताते हुए उन्हें घर भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति और पुल के पास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
सिद्धार्थनगर के तेलौरा में कार खाई में गिरी:चूटी पुल के पास हुआ हादसा, भाजपा नेता राजेंद्र पांडे सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











