नानपारा में गुरुवार को रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। दोनों विद्यालयों में हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ नए सत्र का आगाज हुआ। रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश दत्त शुक्ला, प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्त, कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार मिश्रा, अभिभावक, आचार्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में मौजूद थे। आचार्य शिव कुमार मिश्रा और राम छबीले पाठक ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। इसी क्रम में, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामकृष्ण नगर, नानपारा में भी नवीन सत्र का पहला दिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। लंबे अवकाश के बाद विद्यालय लौटे छात्र-छात्राओं का प्रधानाचार्य आशीष जी के नेतृत्व में समस्त आचार्य बंधुओं और आचार्या बहनों ने हार्दिक स्वागत किया। प्रवेश द्वार पर पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया, जिससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। स्वागत के उपरांत, विद्यालय में सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य, आचार्य, आचार्या बहनों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तत्पश्चात, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने भैया-बहनों को आशीष वचन प्रदान किए।
नानपारा के सरस्वती विद्यालयों में नया सत्र शुरू:हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ से हुआ शुभारंभ, कई लोग हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











