Homeदेश (National)राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से...

राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया

आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सदन में ‘उपनेता’ के पद से हटा दिया है। राघव चड्ढा, सदन में जनहित के मुद्दे उठाकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी वह मोबाइल फोन रिचार्ज का मुद्दा उठाते हैं, कभी ऑन लाइन फूड डिलीवरी वर्कर्स के मदद की चर्चा करते हैं। अब पार्टी ने अचानक उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है।

राघव चड्ढा, दुनियाभर के मुद्दों पर बोलते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चुप रहे हैं। आम आदमी पार्टी के एक धड़े का कहना है कि राघव चड्ढा की चुप्पी की वजह से अब पार्टी में उन्हें हाशिए पर किया जा रहा है। कार्यकर्ता आरोप लगाते रहे हैं कि वह मुश्किल वक्त में भी अपने नेताओं के साथ नहीं खड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments