Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिपरदेउरा हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती मनाई:विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने की...

पिपरदेउरा हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती मनाई:विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने की सुख-समृद्धि की कामना


महाराजगंज, 2 अप्रैल को नगर के पिपरदेउरा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा लोक कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती में भाग लिया। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाजहित में कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच हलुआ और चना का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी ने ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण पांडेय, कतवारू पहलवान, सभासद अभय जायसवाल, गोविंद जायसवाल, भीष्म तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments