HomeHealth & Fitnessपीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, बिजनौर के 3 लाख से अधिक...

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, बिजनौर के 3 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ

बिजनौर। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर जनपद बिजनौर में भी कृषि विभाग द्वारा “पीएम किसान उत्सव दिवस” का आयोजन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से किया गया।

उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। वहीं जनपद बिजनौर के 3,05,551 किसानों को 61.11 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके खातों में भेजी गई।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, नगर महामंत्री मन्दीप चौधरी, उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी किया गया, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, डिजिटल कृषि मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments