Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कदम पुलिया नहर में मिली अज्ञात लाश:जांच में जुटी पुलिस, सुजौली के...

कदम पुलिया नहर में मिली अज्ञात लाश:जांच में जुटी पुलिस, सुजौली के चफरिया सरयू नहर का मामला


सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया स्थित कदम पुलिया नहर में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीण नहर किनारे से गुजर रहे थे। उन्होंने कदम पुलिया के पास पानी में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल सुजौली थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे सील किया और पोस्टमार्टम के लिए बहराइच जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान सुजौली पुलिस उपनिरीक्षक कुश कुमार, अब्दुल सत्तार, हेड कांस्टेबल राजू चौधरी, संजीव कुमार, कांस्टेबल विपुल यादव और रामाशीष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments