हरैया उपनगर के हनुमान गढ़ी नगर वार्ड में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। हनुमान जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने वैदिक अनुष्ठान के साथ यह कार्य संपन्न कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए वंदन योजना के तहत सरकार से दो करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इसके निर्माण के लिए नक्शा तैयार हो गया है और कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। सदियों पूर्व निर्मित इस मंदिर के मुख्य भवन का निर्माण स्थानीय श्रद्धालुओं के आर्थिक सहयोग से भी किया जाएगा। हरैया उपनगर के मध्य में स्थित इस प्राचीन मंदिर के प्रति लोगों में गहरी श्रद्धा है। यहां प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जबकि प्रत्येक मंगलवार और अन्य धार्मिक पर्वों पर मेले जैसा माहौल रहता है। वर्तमान समय में जीर्ण-शीर्ण मंदिर की दीवारों और छतों में दरारें पड़ गई थीं, जिसके जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा वर्षों से की जा रही थी। भूमि पूजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। यहां सुंदरकांड पाठ के संगीतमय कार्यक्रम के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शक्तिशरण पाठक, चंद्रमणि पांडेय सुदामा, सुभाष तिवारी गुरु जी, गौरव सिंह, नित्यानंद सिंह, जटाशंकर सिंह, किरण सिंह, आशुतोष तिवारी, धर्मध्वज सिंह पप्पू, दुर्गेश सोनकर, संगल चौहान, रमाकांत पांडेय, रामसहाय सोनकर, अंतेश सिंह बब्बू, बूचे सिंह, विनय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, संतोष केशरवानी, रामबक्स सिंह और शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरैया के प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू:हनुमान जयंती पर भूमि पूजन, 2 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











