Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस का बस्ती में प्रदर्शन:राज्यपाल को ज्ञापन...

राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस का बस्ती में प्रदर्शन:राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- भावनाओं को आहत किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच, एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार मौन हैं। चौधरी ने सवाल उठाया कि सामान्य मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज हो जाता है, लेकिन श्रीराम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल से जुड़े प्रकरण में अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई न होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर में दान, चढ़ावा और चंदे से जुड़े कथित घोटाले ने देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। नेताओं ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के बावजूद एफआईआर न होना जांच की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस नेता वृजेश आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ल, शौकत अली नन्हू, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर और डॉ. आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments