श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 (बौद्ध परिपथ) पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना लोटस होटल के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित जमालुद्दीनपुर निवासी नीरज वर्मा (28) पुत्र तुलाराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीरज अपनी बाइक से इकौना की ओर से बलरामपुर जा रहे थे। लोटस होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:श्रावस्ती में हादसा, चालक मौके से फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









