HomeHealth & Fitnessप्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का खुला पोर्टल

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का खुला पोर्टल

लखनऊ। मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की अवधि अगले माह सितम्बर तक बढ़ाई गई है। योजना का लाभ उठाने के लिए यह आज से 24 अगस्त तक खुला रहेगा। मत्स्य निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में संजय निषाद ने बताया कि विभागीय परियोजनाओं का विस्तृत विवरण इस पोर्टल पर उपलब्ध है। इसमें इकाई लागत, पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया, संलग्न किए जाने वाले अभिलेखों की जानकारी दी गयी है। 
 मत्स्य मंत्री ने बताया कि  इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, जल संसाधनों का बेहतर उपयोग, मत्स्य पालकों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी। योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी अ धिकारियों को दिये गये हें। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। इस अवसर पर विशेष सचिव सुनील वर्मा, महानिदेशक मत्स्य, धनलक्ष्मी के0 एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular