HomeHealth & Fitnessकिसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की...

किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात किसान पथ पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। GCRG कॉलेज के पीछे किसान पथ पर मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। बीकेटी थाना क्षेत्र में GCRG कॉलेज के पीछे किसान पथ पर मोटरसाइकिल संख्या UP32JU6208 और ट्रक संख्या JH02BK0597 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक अंकित पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम बासवान पुरवा, सैरपुर-मड़ियांव, लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल अंकित को उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल, बीकेटी भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े आवश्यक साक्ष्य और जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। परिजनों के आने के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular