Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आज अखबार नहीं, महराजगंज की कल की 5 बड़ी खबरें:पास्को एक्ट में...

आज अखबार नहीं, महराजगंज की कल की 5 बड़ी खबरें:पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


आज नो न्यूजपेपर डे है, इसलिए शनिवार को अखबार आपके घर नहीं पहुंचेगा। महराजगंज जिले की कल दिनभर की 5 बड़ी और जरूरी खबरें एक नजर में पढ़िए। महराजगंज में चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को शेखपुरवां क्षेत्र स्थित एक कब्रिस्तान के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 142/2026 दर्ज है, जिसमें धारा 137(2), 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसी मामले में परासखाड़ टोला परसिया निवासी समीर उर्फ सोनू पुत्र जमीर वांछित था। पुलिस टीम ने 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर शेखपुरवां, थाना चौक क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। यहां पढ़ें पूरी खबर.. महराजगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मना, कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज महराजगंज में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। शहर से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक देशभक्ति का माहौल नजर आया। सरकारी और निजी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों व सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरियां निकाली गईं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए आजादी के पर्व का उत्साह बढ़ाया। यहां पढ़ें पूरी खबर.. महराजगंज वन स्टाफ सेंटर से लड़की फरार, पुलिस तलाश में जुटी
महराजगंज के वन स्टाफ सेंटर से शनिवार सुबह एक लड़की के फरार होने का मामला सामने आया है। लड़की को पुलिस ने कुछ समय पहले बृजमनगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे महराजगंज स्थित वन स्टाफ सेंटर लाया गया था। सेंटर में रहने के दौरान ही वह अचानक वहां से चली गई। यहां पढ़ें पूरी खबर.. महराजगंज में SI समेत 22 पुलिसकर्मियों पर केस का आदेश, घर में घुसने और अभद्रता के आरोप महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में एक उपनिरीक्षक समेत 22 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का न्यायालय ने आदेश दिया है। महिलाओं से अभद्रता, धमकी देने और घर में जबरन घुसने के आरोपों को लेकर दो पीड़ित महिलाओं ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular