बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रिसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना रिसिया चौकी के पास लगभग रात 8 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा। थाना प्रभारी रिसिया करुणाकर पांडे ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है
बहराइच में दो कारों की टक्कर:चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












