जनपद बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र स्थित चरसंडा माफी कर्बला में तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों की ताजिया शांतिपूर्ण माहौल में दफन की गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने हिस्सा लिया। मुहर्रम के अवसर पर मटेरा थाना क्षेत्र के कई गांवों से ताजिया जुलूस निकाले गए। ये सभी ताजिया चरसंडा माफी कर्बला पहुंचीं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस की गाइडलाइंस के अनुसार, ताजिया की ऊंचाई सीमित रखी गई थी ताकि किसी भी प्रकार की बाधा न आए। इस जुलूस में कागज के घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ी।
मटेरा क्षेत्र की ताजिया कर्बला पहुंची:तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों की ताजिया चरसंडा माफी में दफन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









