Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साइबर टीम ने 11 हजार वापस कराई:जोगिया में पीड़ित ने गलती से...

साइबर टीम ने 11 हजार वापस कराई:जोगिया में पीड़ित ने गलती से ट्रांसफर किए थे पैसे


सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए कन्हैया लाल यादव को जोगिया पुलिस ने बड़ी राहत दी है। गलत खाते में गए उनके 11 हजार रुपए पुलिस की सक्रियता से वापस मिल गए हैं। जोगिया उदयपुर क्षेत्र के पलिया निधि निवासी कन्हैया लाल यादव के साथ यह घटना तब हुई जब गलत नंबर दर्ज होने के कारण उनके 11 हजार किसी अन्य खाते में चले गए। उन्होंने 1 मार्च को एनसीआरपी पोर्टल पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, साइबर क्राइम रिकवरी-लीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोगिया उदयपुर अभय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को 11 हजार की राशि वापस कराई। इस टीम में उप निरीक्षक अवधेश यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर सेनजीत निषाद और कांस्टेबल विकास गोड शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments