Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े का ढेर:नाली साफ न होने से...

इकौना प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े का ढेर:नाली साफ न होने से महामारी का खतरा, ग्रामीणों ने की शिकायत


इकौना विकासखंड के कंजड़वा प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नाली की नियमित सफाई न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। यह मार्ग गांव के लोगों के आने-जाने का मुख्य रास्ता है। विशेषकर, स्कूली छात्र-छात्राओं और छोटे बच्चों के यहां से गुजरने के कारण उनमें महामारी फैलने का खतरा अधिक है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। विद्यालय के शिक्षक धर्मराज यादव ने भी इस समस्या को उठाया है। स्कूली बच्चों की अभिभावक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शिकायत की है विद्यालय के अभिभावक प्रदीप कुमार यादव , ग्रामीण संदीप, गिरीश जोगी और मंसाराम सहित अन्य लोगों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राव ने बताया कि आगे प्रस्ताव भेजा जाएगा और उसके बाद ही सफाई कार्य कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments