बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र स्थित हमीदपुर खैरटिया गांव में चार दिन पूर्व एक तेंदुआ आबादी में घुस आया था । इस दौरान तेंदुए ने आठ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था । घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ केले के खेतों में भाग गया था। शुक्रवार को हुए इस हमले में कसूरुदीन (17 वर्ष), सलामुन (40 वर्ष), जावेद (13 वर्ष), अब्दुल (15 वर्ष), सय्याद (25 वर्ष) और अफसर (60 वर्ष) सहित कुल आठ लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया है। इसके साथ ही, टीम ड्रोन की मदद से उसकी तलाश कर रही है ताकि उसे जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जा सके। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगातार कांबिंग कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा:बहराइच में ड्रोन से हो रही तलाश, आठ लोगों पर किया था हमला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












