Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या:बाइक से घर जाते समय...

बहराइच में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या:बाइक से घर जाते समय अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल्स


बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने सोमवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने घायल ट्रांसपोर्टर को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान नानपारा रूपईडीहा मार्ग स्थित कटी तिहारा निवासी 56 वर्षीय अजय द्विवेदी के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे उन्हें एक फोन आया, जिसके बाद वे अपनी बाइक से घर से निकले थे। लगभग एक घंटे बाद, घर से करीब चार किलोमीटर दूर सिसवारा पुल नहर के पास अजय द्विवेदी घायल अवस्था में पड़े मिले। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उनके बड़े भाई संजय द्विवेदी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और अजय को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) नानपारा पुष्प सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नानपारा कोतवाली पुलिस को मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। सीओ पुष्प सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के बड़े भाई संजय द्विवेदी ने बताया कि अजय के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके कारण कई जगह गहरे घाव थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments