Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश:तापमान 5 डिग्री गिरा, गर्मी...

बहराइच में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश:तापमान 5 डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत; करीब एक घंटे तक हुई बरसात


बहराइच में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। नगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को पिछले दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मंगलवार सुबह करीब सात बजे आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश के चलते सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। दिन में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिनभर जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments