रामनगर सेमरा नानपारा के नवाबगंज कस्बे में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। आशा कार्यकर्ता सरिता श्रीवास्तव ने अकेले 450 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। उन्होंने अभिभावकों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद जरूरी बताया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन परिवारों को भी जागरूक किया जिनके बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके थे। उन्होंने अपील की कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभियान का उद्देश्य नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल करना है। इस दौरान आशा बहू पूजा देवी, सुधा श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, वर्षा देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई पोलियो की खुराक:पल्स पोलियो अभियान के तहत आशा-एएनएम ने किया भ्रमण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












