श्रावस्ती के नवीन मार्डन थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। कटरा वीरपुर मार्ग पर तेंदुआ पंडित मोड़ के पास हुई इस घटना में 54 वर्षीय शिवराज यादव पुत्र सूर्यलाल यादव घायल हुए, जो मरवाटिया गोपालपुर के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, शिवराज यादव अपनी साइकिल से इकौना में ड्यूटी पर जा रहे थे। तेंदुआ पंडित मोड़ के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवराज यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल शिवराज यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
साइकिल सवार होमगार्ड को बाइक ने मारी टक्कर:श्रावस्ती में गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












