Homeजिला / लोकल (Local News)दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 57 पेटी...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 57 पेटी शराब बरामद


नई दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना मैदानगढ़ी की भाटी माइंस पुलिस चौकी की टीम ने वाहन जांच के दौरान 57 पेटी अवैध शराब (2,836 क्वार्टर) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को झील खुर्द पिकेट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से दिल्ली में अवैध बिक्री के लिए लाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। मौके से चालक बलराज उर्फ बल्ले (39 वर्ष), निवासी बड़ी भाटी कलां, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद शराब में 7 पेटी (336 क्वार्टर) रॉयल ग्रीन व्हिस्की और 50 पेटी (2,500 क्वार्टर) देसी शराब शामिल है। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।जांच में सामने आया है कि आरोपी पड़ोसी राज्य से कार के जरिए शराब दिल्ली लाकर अवैध रूप से बेचता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बलराज के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पहले से पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को एसआई विनोद भाटी (प्रभारी, पीपी भाटी माइंस), एएसआई राजबीर, एचसी राकेश, एचसी अनिल कुमार, एचसी जितेंद्र कुमार और एचसी हरीश चंदर की टीम ने थाना मैदानगढ़ी के एसएचओ के नेतृत्व तथा एसीपी महरौली की निगरानी में अंजाम दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, कार का वास्तविक मालिक कौन है और इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार साबित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments