योगासन :अगर आपका भी बेली फैट बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपने वर्कआउट रूटीन में इन कुछ योग आसान को ज़रूर शामिल करें। बाबा रामदेव द्वारा बताए गए ये योग आसान न केवल बेली फैट कम करते हैं बल्कि शरीर के निचले हिस्से को भी मजबूत बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं किन योग आसान से करें बेली फैट को कम करने की शुरुआत?
उत्तानपादासन: उत्तानपादासन बेली फैट को कम करने के अलावा पेट के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में बेहद प्रभावी है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। हाथों को शरीर के बगल में सटाकर रखें और दोनों पैरों को सीधा रखें। गहरी सांस लेते हुए दोनों पैरों को 30 डिग्री तक ऊपर की ओर उठाएं। इस अवस्था में कुछ सेकंड रुकें। सांस छोड़ते हुए बहुत ही धीमी गति से दोनों पैरों को नीचे लाएं और ज़मीन पर रख दें
सेतुबंधासन: सेतुबंधासन बेली फैट को कम करने में बेहद फायदेमंद है। यह योग आसान सिर्फ वजन ही नहीं कम करता है बल्कि पीठ के लिए भी फायदेमंद है। यह कोर को मजबूत बनाता है, पेट के अंगों को उत्तेजित करके पाचन क्रिया सुधारता है।
पवन मुक्तासन: पवन मुक्तासन पेट की चर्बी को कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेली फैट को कम करने के अलाव यह यह पाचन क्रिया को सुधारने, कब्ज दूर करने और पेट व पीठ की मांसपेशियों को मजबूती देतता है। शुरुआत में आप यह आसान आधे मिनट से एक मिनट तक करें।












