HomeHealth & Fitnessरामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची...

रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में आज शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डायवर्सन में पलट गई।

हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल कुनकुरी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

कुनकुरी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, तड़के सुबह करीब 3:30 बजे जैसे ही ग्रामीणों के जरिए हादसे की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस और प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन रामगढ़ (झारखंड) से कोरबा जा रही ‘जय बाला’ ट्रैवल्स की यात्री बस थी। यह हादसा आज(शुक्रवार ) सुबह तड़के लगभग 3:30 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टांगरपानी के पास हुआ।

हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, जिससे घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे बने डायवर्सन में पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। घायलों में जशपुर निवासी शोभंती भगत (50 वर्ष) और उनकी पुत्री रीमा भगत (23 वर्ष) भी शामिल हैं।

इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए होली क्रॉस अस्पताल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments