Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वैवाही में ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन:विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, ग्राम...

वैवाही में ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन:विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, ग्राम प्रधान व सचिव पर लगे आरोप


बहराइच जिले के बलहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत वैवाही में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मजरा दूधाधारी के आक्रोशित ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, सचिव और सफाई कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए पत्र के अनुसार, पूर्व और वर्तमान में तैनात ग्राम विकास अधिकारी तथा सफाई कर्मचारी कभी गांव नहीं आते हैं। गांव में किसी भी प्रकार की सफाई व्यवस्था नहीं होती है। आरोप है कि ये लोग केवल विभागीय पोर्टल पर खानापूर्ति के लिए कभी-कभार गांव आकर फोटो खींचकर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस संबंध में सचिव को अवगत कराया जाता है, तो वे धमकी भरे शब्दों में कहते हैं कि ‘चाहे जहां जाओ, कुछ नहीं कर पाओगे’। मनीष तिवारी, अरुण, नवीन, करन सोनी सहित कई ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल पांडे से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments