Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में एडीएम का अर्दली निलंबित:AUDIO में रिश्वत लेने की बात स्वीकारता...

बस्ती में एडीएम का अर्दली निलंबित:AUDIO में रिश्वत लेने की बात स्वीकारता सुनाई पड़ा, विभागीय जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पंचायतराज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। एडीएम के अर्दली के रूप में संबद्ध सफाईकर्मी जयसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी घनश्याम सागर ने गुरुवार देर शाम यह कार्रवाई की। निलंबन का आधार रिश्वत लेने की स्वीकारोक्ति से जुड़ा एक ऑडियो बताया गया है, जिसे प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार मानते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जयसिंह वर्तमान में एडीएम के साथ अर्दली के रूप में कार्यरत था। तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि संबंधित कर्मचारी ने अपने शासकीय पद और दायित्व का दुरुपयोग कर अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया है। संबंधित कर्मचारी का आचरण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अनुरूप नहीं है। ऐसे मामलों से शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जनविश्वास प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर जयसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में जयसिंह को एडीओ पंचायत, विक्रमजोत कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी रेखा मौर्या को सौंपी गई है। उन्हें नियमानुसार आरोप-पत्र तैयार कर सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments