बस्ती में अटल आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम 2 अप्रैल को घोषित किए गए। इन परीक्षाओं में लालगंज (चौबह, बस्ती, उत्तर प्रदेश) स्थित मनोरमा विद्यालय के छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के चार छात्रों, कैलाश, अवनीश, दुर्विजय और शिवा कनौजिया ने अधिकतम अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, छात्रों के अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील जायसवाल और सुरेंद्र नाथ पाण्डेय सहित सभी शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इससे वे भी भविष्य की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मनोरमा विद्यालय के छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन:कैलाश, अवनीश, दुर्विजय और शिवा कनौजिया ने सफलता हासिल की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











