Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ससुर-दामाद में जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, VIDEO:बहराइच में पैसे के विवाद...

ससुर-दामाद में जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, VIDEO:बहराइच में पैसे के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल


बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बरथनवां गांव में गुरुवार देर रात ससुर और दामाद पक्ष के लोगों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते दिख रहे हैं। यह विवाद रुपयों के लेनदेन और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा है। बरथनवां गांव निवासी वसीम अहमद ने अपनी बेटी की शादी इसी गांव के मोहम्मद रहीस से की थी। वसीम ने अपनी कुछ जमीन दामाद और बेटी को दान कर दी थी। बाद में, वसीम ने अपने हिस्से की भूमि बेच दी। जब दामाद मोहम्मद रहीस ने भी अपनी जमीन बेचने की इच्छा जताई, तो वसीम ने उस खरीदार से 18 लाख रुपये में सौदा तय कराया, जिससे उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। रहीस ने जरूरत बताकर वसीम से एक लाख रुपये मांगे। इसके बाद, खरीदार ने वसीम के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए, जो वसीम ने अपने दामाद को दे दिए। हालांकि, जब रहीस से जमीन की रजिस्ट्री के लिए कहा गया, तो उसने इनकार कर दिया और एक लाख रुपये भी वापस नहीं किए। इसी बात को लेकर देर रात दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में वसीम के दो बेटे, सोनू और मोनू, घायल हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments